संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना और विशुनपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सम्पर्क मार्ग का मंगलवार को सांसद ने लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिक में है। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
सांसद विजय कुमार दुबे ने पडरौना के पडरौना-कटनवार, पडरौना-सुखपुरा, देवरिया पांडेय-पगरा और विशुनपुरा ब्लॉक के जटहां जंगल-पकनहां, एकवनही-भगवंतपुर तक जाने वाली संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इन सड़कों के निर्माण में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सांसद ने कहा कि गांव को साधन सम्पन्न बनाकर उसका समग्र विकास करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
लोकार्पण कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल, विशनुपरा ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, धनंजय तिवारी आदि मौजूद रहे। लोकार्पण का संचालन धीरज पाठक और श्रीकांत जायसवाल ने किया।
इस दौरान शेषनाथ यादव, राधेश्याम गुप्ता, हरिओम कुशवाहा, प्रमोद शाहा, संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, संतोष दुबे, निखिल उपाध्याय, कपिलदेव श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश शुक्ला, फूलबदन कुशवाहा, चमन यादव, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।