फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार(कुशीनगर)। क्षेत्र के कप्तानगंज-नपौरंगिया मार्ग पर बकरी चरवाहा को बचाने के चक्कर में एक बाइक पर सवार तीन लोग गिर गए। इस घटना में चरवाहा सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें कोटवा स्थित सीएचसी पर भेजवाया गया। महराजगंज जिले के पकड़िहार निवासी देवपाल, विकास और राहुल एक ही बाइक से नौरंगिया आ रहे थे। अभी चरिघरवा पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि बकरी चरा रहा एक बालक अचानक दौड़कर सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के चक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट पहना था। बकरी चरवाहा विभीषण भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी कोटवा भेजवाया और दुर्घटना की जानकारी घायलों के परिजनों की दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें