फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित बाइक से चार घायल

Sun, 21 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज-लबनिया मार्ग स्थित हरपुर बेलही गांव के पास शनिवार को दो बाइक सवारों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही गांव निवासी जीउत खरवार (40) रगडगंज आ रहे थे। अभी वे पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बेलही गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इससे जीउत के अलावा दूसरी बाइक पर सवार कसया थाना क्षेत्र के शक्तिमान प्रसाद (28), बलिंदर प्रसाद (31) और सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी किशन कुमार (29) समेत चार लोग चोटिल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी तमकुही भेजवाया, जहां जीउत खरवार की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें