राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित हिरन्नापुर क्राॅसिंग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा हेतिमपुर हिरन्नापुर के सामने नेशनल हाईवे क्राॅसिंग पर दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार शाम करीब सात बजे एनएच-28 स्थित हिरन्नापुर गांव के पास दो बाइक सवारों में भिड़ंत हो गई। इसमें नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड संख्या-23 माधवपुरम (मंगुरही) निवासी विपिन शुक्ल (35) और दूसरे बाइक पर सवार निखिल (22), अनुज चौहान (19) गांव मोहम्मद गंज थाना हाटा व विट्टू (15) गांव हरपुर दवनहा थाना हाटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने चारों घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने विट्टू, निखिल और अनुज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।