फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहले दिन 341 शिक्षकों ने जमा किया स्थानांतरण के लिए फाइल

Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बीएसए कार्यालय में बुधवार को अंतरजनपदीय स्थानांतरण में आवेदन करने वाले शिक्षकों से विभिन्न प्रपत्र एकत्र किए गए। इस दिन 341 शिक्षकों ने साक्ष्य समेत अपने-अपने अभिलेख जमा किए हैं। एकत्र प्रपत्रों की जांच कर स्थानांतरण से संबंधित आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार की सुबह दस बजे से बीईओ पडरौना पंकज सिंह की अगुवाई में विभाग की तरफ से जांच गठित टीम से जुड़े विजय पांडेय, उपेंद्र दीक्षित, सद्दाम आदि लिपिकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट, फोटो युक्त पहचान पत्र, मौलिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय में कार्यभार ग्रहण, भारांक, समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अभिलेख, टीईटी, निवास, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र एकत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि काउंसलिंग के पहले दिन 341 अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों ने प्रपत्र जमा किया है। बृहस्पतिवार को भी कांउंसिलिंग जारी रहेगी। छूटे हुए शिक्षक इस दिन अपना प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें