लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में चल रहे समिति स्तरीय 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेले में बृहस्पतिवार को 38 मामले दर्ज हुईं। जिसमें से 32 का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।मेले में गन्ने के बुवाई का रकबा, पौध, पेड़ी, मोबाइल नंबर समेत सर्वे-सट्टे से संबंधित अन्य सूचनाओं में हुई त्रुटियों का संशोधन करा सकते हैं। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुल 38 किसानों ने सर्वे-सट्टा में दर्ज त्रुटियों के मामले दर्ज कराए। संवाद