फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से बोधगया रवाना हुए 32 बौद्ध अनुयायी व भिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
-मार्च महीने मेंआया था दल, लॉक डाउन के चलते फंसा था -13 मई को बोधगया से थाईलैंड के लिए होंगे रवाना फोटो है। अमर उजाला ब्यूरो कसया। कुशीनगर थाईमंदिर में कोरोना वायरस (कोविड -19)केचलते थाईलैंड के फंसे 32 बौद्ध भिक्षु व अनुयायी बस से बोधगया के लिए रवाना हुए। यह दल 13 मई को बोधगया से थाईलैंड के लिए फ्लाइट से चला जाएगा। मंदिर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रवाना होने से पूर्व सभी बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।जांच में सभी नार्मल पाए गए। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह दल बीते मार्च महीने में यहां आया था।जो कोविड 19के चलते यहां अब तक फंसा रहा। एंबेसी की तरफ से कार्रवाई के बाद इन्हें यहां से बोधगया भेजा जा रहा है। जहां से थाई लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। एसडीएम देश दीपक सिंह ने बताया कि इस दल की स्क्रीनिंग जांच कराकर भेज दिया गया है। फ्लाइट 13 मई को है। बोधगया से थाईलैंड चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें