फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी गाड़ी पलटी

विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। बृहस्पतिवार की दोपहर में खड्डा-सिसवा मार्ग स्थित गुरली रामगढ़वा पुल के पास बारातियों से भरी चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो बाराती घायल हो गए। सड़क में गड्डा होने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हुई थी। हादसे से नाराज लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची खड्डा और महराजगंज जिले के कोठीभार थाने की पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। खड्डा क्षेत्र के सोहरौना गांव से दिन के करीब 12 बजे एक बारात वापस महराजगंज जिले के चौक बाजार जा रही थी। खड्डा-सिसवा मार्ग स्थित गुरली रमगढ़वा पुल के पास सड़क में गड्ढा है। बारातियों से भरी गाड़ी के चालक ने गड्ढे को बचाकर गाड़ी निकालाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार संदीप और अमित घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए भेजने के बाद ग्राम प्रधान रामकृपाल कन्नौजिया की अगुवाई में लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर जाम लगा दिया। गांव के लोगों का कहना था कि आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं। कई बार पीडब्ल्यूडी के अफसरों को सड़क की मरम्मत के लिए पत्र भेजा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सड़क जाम की खबर पाकर खड्डा और कोठीभार थाने के एसओ पहुंच गए। दोनों एसओ ने महराजगंज जिले के पीडब्लूडी के अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता की। अधिकारियों ने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया। जाम खत्म होने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूबडी के एई बृजमोहन सिंह ने सड़क मरम्मत कार्य जल्दी शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें