फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के तीन नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के तीन नए मामले आए
विज्ञापन

पडरौना। बुधवार को कोरोना के तीन नए मामले आए। इसके अलावा पहले से संक्रमित छह मरीज ठीक हुए। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5615 और ठीक होने वालों की संख्या 5534 हो गई है। अब तक 60 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 21 हो गई है। जिले में अब तक 269190 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। बुधवार को भी 1713 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा 514 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार देर शाम मिली जांच रिपोर्ट में 511 निगेटिव व तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति पडरौना व एक कसया क्षेत्र के हैं। जबकि एक व्यक्ति अन्य क्षेत्र से संबंधित है। जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5615 हो गई है जिसमें से 5534 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब 21 एक्टिव केस हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें