फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, एक का हुआ शिलान्यास

Tue, 16 May 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जरार गांव में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण करते सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक मनीष जायसवाल और ब्लॉ
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
विज्ञापन

फोटो है-
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक की चार ग्राम पंचायत में सोमवार को सांसद विजय दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने मिनी स्टेडियम का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया गया।
सांसद विजय दुबे और ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने नरचोचवा, हिरनही और जरार गांव में निर्माण हुए मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। कंठीछपरा गांव में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

जरार गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि सरकार गांव-गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण करवा रही है। अब युवा खेल के क्षेत्र में तैयारियों के लिए इधर-उधर भटकने के लिए विवश नहीं होंगे।
कहा कि पिछड़े क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम का निर्माण होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी खिलाड़ी उभरकर निकलेंगे।
500 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर तार बदले जाएंगे
सांसद ने कहा कि 500 करोड़ रुपये की लागत से पूरे जिले में जर्जर तार और पोल बदले जाएंगे। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार में केवल विकास हो रहा है, सड़क, बिजली पानी से सभी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विशुनपुरा ब्लॉक के बबुइया हरपुर और जंगल सिंघापट्टी गांव में शीघ्र बड़ा स्टेडियम का निर्माण होगा, इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लोगों की मांग पर सांसद विजय दुबे ने जरार गांव के मिनी स्टेडियम परिसर में अखाड़ा निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि इस सरकार में विकास कराना ही प्राथमिकता में है। इस दौरान ग्राम प्रधान जरार सतीश गौतम, प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र गौतम, सचिव अनूप दुबे, बीजेपी नेता विजय पांडेय, श्रीकांत जायसवाल, सिद्धार्थ कुशवाहा, राजीव मिश्र, संदीप मिश्र, शशिकांत पांडेय सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें