फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की चपेट से मामा भांजीं समेत तीन घायल

Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने एनएचएआई की एंबुलेंस से तीनों लोगों को तमकुही सीएचसी भेजवाया, जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अजय गुप्ता (36) रविवार की दोपहर पत्नी रूबी देवी (30) और विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौन मडुरही निवासी भांजी ममता (18) के साथ बिहार के डुमरिया एक रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे। वे अभी फोरलेन स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि बिहार की ओर तेज गति से जा रहे एक पिकअप की चपेट में आए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की मदद से एनएचएआई की एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, डॉक्टर ने ममता (18) और अजय गुप्ता (36) की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि रूबी देवी (30) को इलाज के बाद घर भेज दिया।
इस संबंध में एसओ नीरज राय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें