फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा2

विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण की दुकान में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर )। खिरकिया बाजार में आभूषण की दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास चोरी आभूषण तथा प्रयुक्त किए जाने वाले औजार सहित कट्टा कारतूस भी बरामद किया है। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने इस चोरी का खुलासा करते हुए रविवार को बताया कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया बाजार में हुई इस चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में थी। तभी रविवार को त्रिलोकपुर जाने वाले तिराहे के पास पुलिस ने जितेंद्र पथरकट, रवींद्र कन्नौजिया और विजय पथरकट निवासी जंगल सिंहापट्टी टोला करमहवा को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की। इनकी निशानदेही पर चांदी की छह पायल, छह बिछिया तथा घटना में प्रयुक्त छेनी, हथौड़ा व जितेंद्र पथरकट व विजय पथरकट के पास से एक-एक कट्टा-कारतूस बरामद हुआ। इनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें