पडरौना। एचआईवी और टीबी को लेकर दो माह के सघन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 298 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें 108 लोगों की एचआईवी, एसटीआई/आरटीआई और टीबी से संबंधित जांच की गई। एक पुरुष और एक महिला सिफलिस रिएक्टिव मिले। दोनों को एआरटी सेंटर भेजा गया। राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। संवाद