पडरौना। जिले के नवागत एसपी केशव कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में दस थाना क्षेत्रों के फरार 28 वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इसमें दुष्कर्म, पाक्सो, पशु तस्करी में फरार आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव निवासी अरशद उर्फ छोटू फरार चल रहा था। पुलिस के ताबड़तोड़ दबिश देने से वह कोर्ट में हाजिर हो गया। बरवापट्टी थाने का गैंगेस्टर था। इसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी।