फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साक्षात्कार के जरिए मिला 270 लोगों को रोजगार

Sun, 31 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
साखोपार में स्व. विजय प्रताप सिंह के स्मृति समारोह पर आयोजित रोजगार मेले में प्रमाण पत्र के साथ
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के साखोपार स्थित स्वर्गीय विजय प्रताप नारायण सिंह स्मारक परिसर में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिए विभिन्न पदों पर 270 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 18 कंपनियां शामिल हुईं। रोजगार मेले में 915 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। साक्षात्कार के माध्यम से 270 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। मुख्य अतिथि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों में नियुक्तिपत्र का वितरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अजय प्रताप नारायण सिंह, पीयूष प्रताप नारायण सिंह, कुशल प्रताप सिंह, एनपी प्रजापति, अरविंद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें