फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्ग को चाय पिलाने के बहाने 27 हजार ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को चाय पिलाने के बहाने 27 हजार ले उड़े
विज्ञापन

बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के बलियवा गांव के निवासी बुजुर्ग को चाय पिलाने के बहाने उचक्के उनके 27 हजार रुपये लेकर भाग निकले। बुजुर्ग ने वह दुकानदार को रुपये देने के लिए जेब में हाथ डाला तो पता चला कि वह कट चुकी थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बलियवा गांव के निवासी किशुनदेव भगत ने बताया कि इलाज कराने के लिए रुपये निकालने वह मंगलवार को इंडियन बैंक की बनकटा बाजार शाखा में आए थे। उन्होंने बैंक से 30 हजार रुपए निकाले। बैंक से रुपये लेकर बाजार में आए और एक साहूकार को तीन हजार रुपये दिए। शेष बचे रुपये जेब में रखकर साहूकार के पास बैठे थे। तभी दो युवक पास आकर बोले कि बाबा सड़क पार चलकर चाय पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवक उन्हें सहारा देकर चाय की दुकान पर ले गए। जैसे ही दुकानदार को रुपये देने के लिए उन्होंने जेब में हाथ डाले, पता चला कि वह कट चुकी थी और उसमें रखे रुपये गायब थे। सीसीटीवी कैमरे में बुजुर्ग को सड़क पार कराते लड़के दिखाई दे रहे थे। उन्हीं दोनों की करतूत होने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें