फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजस्व से जुड़े 27 मामले आए, चार का निस्तारण

Sat, 28 Dec 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली पडरौना में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 27 मामले आए। सभी मामले राजस्व से जुड़े थे। दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद मौके पर चार मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इसी तरह पटहेरवा में समाधान दिवस के दौरान राजस्व से जुड़े कुल छह मामले आए। मौके पर तीन का निस्तारण कर शेष के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गईं। पडरौना कोतवाली में एसडीएम सदर व्यास नारायण उमराव की अध्यक्षता में व इंस्पेक्टर रवि कुमार राय की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व से जुड़े कुल 27 मामले आए। एसडीएम ने एक-एक मामले को गंभीरता से जानने का प्रयास किया। इसके बाद मौजूद दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर मामले का हल निकालने की कोशिश की। इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि मौके पर चार मामलों का निस्तारण किया गया है। शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें