फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 2605 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Sun, 03 Mar 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार को जिले के 148 परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2605 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा की निगरानी के लिए गठित सभी छह सचल दल और 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 148 परीक्षा केंद्रों पर इंटर के अंग्रेजी विषय के कल 45884 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 43279 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2605 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए गठित छह सचल दल और सभी 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें