पडरौना। पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान के तहत वर्ष 2024-25 के लिए विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत जिले के 26 विभाग मिलकर 35 करोड़ पौधे लगाएंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 में जिले में कुल 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें जिले के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग समेत अन्य 26 संबंधित विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने ने बताया कि वन विभाग 9,18,500, पर्यावरण विभाग 1,49,000, ग्राम्य विकास विभाग में 15,71,000, राजस्व विभाग में 1,32,000, पंचायती राज विभाग में 1,60,000, आवास विभाग में 5,000, औद्योगिक विकास विभाग में 6,000, नगर विकास विभाग में 21,000, लोक निर्माण विभाग में 11,000, सिंचाई विभाग व जल शक्ति में 11,000, रेसम विभाग में 22,000, कृषि विभाग में 3,14,000, पशुपालन विभाग में 6,000, सहकारिता विभाग में 7,000, उद्योग विभाग में 8,000, विद्युत विभाग में 4,620, माध्यमिक विभाग में 10,000, बेसिक शिक्षा में 16,000, प्राविधिक शिक्षा 5,000, उच्च शिक्षा में 18,000, श्रम विभाग में 2,300, स्वास्थ्य विभाग में 9,000, परिवहन विभाग में 2,200, उद्यान विभाग में 1,94,000, पुलिस विभाग में 5,740, रेलवे विभाग में 10,000, रक्षा विभाग में 4,000 मिलाकर कुल 36,22,360 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।