फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट--

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 258 लोगों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन

पडरौना। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सोमवार को 258 लोगों की सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा जिले से 141 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। रविवार रातें जंगल खिरकिया गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को गांव में स्वास्थ्य टीम ने सर्वे किया। जिले में अब तक कुल 87 केस पॉजिटिव आए हैं जिनमें से अब 28 एक्टिव हैं जबकि 56 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। तीन लोगों की मृत्यु हुई है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की स्थिति काफी बेहतर है। इसके अलावा अब बाहर से आए लोगों की रैंडम जांच भी शुरू करा दी गई है। सोमवार को 141 लोगों का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया। इसके अलावा वहां से आई 258 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक साथ बड़ी संख्या में जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें