फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जन आरोग्य मेले का 2552 मरीजों ने उठाया लाभ

Mon, 02 Sep 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी 52 न्यू पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2552 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मेले में सांस, त्वचा, मधुमेह व सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


जन आरोग्य मेले में 927 पुरुष, 1174 महिला व 453 बच्चों ने पंजीकरण कराया। कुल 2552 मरीजों का मेले में उपचार किया गया। इसमें सांस के 183, पेट के 230, मधुमेह के 196, त्वचा के 321, टीबी के संभावित 13, रक्त अल्पता के छह व उच्च रक्तचाप के 101 मरीजों का उपचार कर उनमें दवाओं का वितरण किया गया। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मेले में शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी 52 न्यू पीएचसी पर 106 डॉक्टर व 235 पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें