फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अगस्त में बिल बकाया में 251 कनेक्शन काटे

Sun, 08 Sep 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कोटवा से क्षेत्र के 130 गांव के करीब 40 हजार उपभोक्ता को बिजली आपूर्ति होती है। बिजली निगम के कर्मचारियों ने अगस्त में बिजली के उपभोक्ताओं से 2653 उपभोक्ताओं से 50 लाख रुपये बिजली बिल जमा कराया, जबकि 251 बिजली के बड़े उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिया।
विज्ञापन

एसडीओ रूपेश कुशवाहा ने बताया कि उपकेंद्र पर दो वर्ष से करीब तीन करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया था। पिछले वर्ष चले एक मुश्त समाधान योजना के तहत गांव में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। कैंप में करीब दो करोड़ रुपये बिजली बिल जमा कराए गए। प्रतिदिन पांच से सात गांवों में कैंप लगाकर अगस्त में 2653 उपभोक्ताओं से 50 लाख रुपये जमा कराए गए है। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली के साथ 251 कनेक्शन काट दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आठ के खिलाफ विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें