फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 250 लोगों ने संग्रहालय में देखी छायाचित्र प्रदर्शनी

Mon, 07 Oct 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में चल रही छायाचित्र प्रदर्शनी में रविवार को 250 लोगों ने गांधीजी के जीवन से जुड़े छायाचित्रों व कला वीथिका में कलाकृतियां देखीं।
विज्ञापन


संग्रहालय में लगाई गई महात्मा श गांधी से संबंधित इस छायाचित्र चित्र प्रदर्शनी में जो अद्भुत और दुर्लभ संग्रह दिखाए गए हैं, वे हमारी विरासत के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को बताते हैं। छायाचित्र प्रदर्शनी के जीवन से सीखने और अपनी विरासत को जानने में मददगार हैं।

संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि गांधी जी से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी में गांधी जी का बचपन, कानून के छात्र के रूप में, पत्नी कस्तूरबा के साथ, दक्षिण अफ्रीका में उनके किए गए आंदोलनों, स्वतंत्रता के लिए किए गए आंदोलनों, कांग्रेस की बैठकों में भाग लेने, ब्रिटिश सरकार के विभिन्न प्रतिनिधियों एवं वॉयसराय के साथ चित्रों, अंतिम प्रार्थना सभा में जाते समय का चित्र, पार्थिव शरीर और अंतिम संस्कार के छायाचित्रों को संजोया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें