फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या व गोवध के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या, हत्या के प्रयास और गोवध के मामले में एक वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज जिला के गोपालपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत अहिरौली दुबौली गांव के टोला तकिया वार्ड नंबर 8 शुकुल नरकहवा निवासी भुट्टू अली के रूप में हुई है। आरोपी कुख्यात गोतस्कर है और पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।संवाद
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में दो वांछित गिरफ्तार
पडरौना। खड्डा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने शनिवार को अलग-अलग मामलों में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरेन्द्र साहनी महराजगंज जिले के सोहगी बरवा थाना क्षेत्र के सोहगी बरवा गांव का निवासी है और उसे हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है तथा महराजगंज जिला के थाना क्षेत्र कोठीभार अंतर्गत लोहेपार गांव निवासी अनूप पंसारी को दुष्कर्म और एससीएसटी के मामले में कस्बा खड्डा से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। थाना विशुनपुरा पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोशनलाल कुशवाहा उर्फ विभ्राटचन्द्र थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव का निवासी है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें