मथौली। मोतीचक स्थित बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनीय का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा छह से आठवीं तक विद्यार्थी शामिल हुए।
बृहस्पतिवार को क्विज प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में मिशाइल, इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी समेत कई तरह के उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई। बीईओ जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 242 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शनी करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा। इस दौरान संजय जायसवाल, राजेश्वर सिंह, वरूणेश, चंचल पांडेय आदि मौजूद रहे।