चार मई को होगा मतदान, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आने वाले केंद्रीय व सशस्त्र बल, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के ठहरने के लिए 24 स्कूलों को प्रशासन ने अधिग्रहित किया है। इन विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर सुरक्षा बलों के रात्रि विश्राम समेत अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कुशीनगर जिले में चार मई को तीन नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों में मतदान होना है।
मतदान के दौरान में शांति व्यवस्था व मतदान बूथों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की तरफ से चुस्त व्यवस्था की गई है। किसान इंटर कॉलेज साखोपार, किसान महाविद्यालय पैकौली, नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली, सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामकोला, जनता इंटर कॉलेज रामकोला, कुशीनगर पब्लिक स्कूल कसया में सुरक्षा बल रुकेंगे।
धर्मोदय विद्या विहार हाईस्कूल मदनपुर कसया, सरस्वती शिशु मंदिर कसया, कांती देवी इंटर कॉलेज सोहरौना खड्डा, जयनाथ राव इंटर कॉलेज बरवा रतनपुर, भगवान महावीर पीजी कॉलेज गढ़हिया फाजिलनगर, किसान डिग्री कॉलेज सेवरही, आईटीआई कॉलेज तिवारी पट्टटी सेवरही, लोकबंधु सेवरही, ठाकुर हरिकेश प्रताप सिंह इंटर कॉलेज दुदही भी अधिग्रहित किए गए हैं।
इसके अलावा बन्नी देवी गल्से डिग्री कॉलेज पडरौना, सेंथ थ्रेसस पांडेय पडरौना, पीजी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, गाजीपुर इंटर कॉलेज तमकुहीराज, पावानगर इंटर कॉलेज फाजिलनगर, रामकृत उच्चत्तर माध्यमिक इंटर कॉलेज पिपरा जटामपुर, आउंट कार्नवेल स्कूल पिपरा जटामपुर समेत कुल 24 विद्यालयों को सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए अधिग्रहित किए गए हैं।
...
कोट
सुरक्षा कर्मियों के लिए 24 विद्यालयों को अधिग्रहित किया गया है। इन विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को सुरक्षा कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
रविंद्र सिंह, डीआईओएस