पडरौना। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना परिसर में रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसमें 24 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला।
रोजगार मेला के नोडल व आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि उप्र कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में 47 अभ्यर्थियों ने रोजगार के आवेदन किया था। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का मेला में आए तीन प्राइवेट कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। उसके आधार पर 24 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 30,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। इस दौरान पारस नाथ वर्मा, बीएन गुप्ता, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, विनय पांडेय, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।