फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 23 लोग बने महादानी

Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर छह बाबा साहेब आंबेडकर नगर में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर पालिका कुशीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर छह बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर नगर में विश्राम सिंह रामा वासी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 23 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बने। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी जरूरतमंदों के जीवन को बचाया जा सकता है। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। लोगों को झिझक और बगैर भय के रक्तदान करना चाहिए। शिविर को संगठन के संरक्षक रुद्रप्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में संगठन के महासचिव डॉ. अमन सिंह रक्तदान करने वाले महादानियों के प्रति आभार जाताया। इस दौरान विजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, दुर्गेश सिंह, राजेश गुप्त, अमरेंद्र पांडेय, अनुराग सिंह, मुरली सिंह, शुभम दूबे, रितेश सिंह, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें