पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान कुल 1644 कार्मिकों में से 23 कार्मिक अनुपस्थति रहे। इनमें पीठसीन चार, द्वितीय मतदान अधिकारी 11, तृतीय मतदान आठ शामिल हैं। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कार्मिक मंगलवार को प्रशिक्षण ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण स्थल पर मतदान कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की व्यवस्था की गई है। इसमें सोमवार को कुल 1664 कर्मियों में 40 ने प्रशिक्षण के बाद पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया। इसमें देवरिया आंशिक के 39 व कुशीनगर के लिए एक वोट पोल हुआ।