फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 22 शिक्षक संकुल अनुपस्थित, बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 30 Jul 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डायट पर शिक्षक संकुल की कार्यशाला में 22 शिक्षक संकुल अनुपस्थिति रहे। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य /जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज फाजिलनगर, मोतीचक, रामकोला, विशुनपुरा, खड्डा विकास खंड के कुल 235 शिक्षकों के सापेक्ष 213 शिक्षक संकुल उपस्थित रहे। डायट प्रवक्ता प्रीति गुप्ता, फाजिलनगर डॉ. वेदशंकर गुप्ता, खड्डा मोतीचक के डॉ. अखलाक अहमद, रामकोला की गीता, विशुनपुरा के अश्विनी कुमार सिंह ने सत्र 2025-25 की अकादमिक रणनीतियां, शिक्षक संकुल बैठक का उद्देश्य, निपुण लक्ष्य द्वारा आकलन, निपुण कार्ययोजना, शिक्षक संदर्शिकाओं से शिक्षण, प्रभावी शिक्षण तकनीकों का प्रयोग, छात्र उपस्थिति आदि विषयों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार सिंह, फाजिलनगर बीईओ मुकेश नारायण मिश्रा, पड़रौना बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला समन्वयक सतेंद्र कुमार मौर्य, राम प्रकाश पांडेय, शिक्षक संकुल डाॅ. शंकर दयाल पाठक, अवनीश सिंह, तस्लीम अंसारी, अमर सिंह, अरुण गोविंद राव, गोपाल वर्मा, दिवाकर मणि त्रिपाठी, मंजू सिंह अन्य शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें