प्रवासियों को भोजन और पानी के बोतल उपलब्ध कराते हैं नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जनपद में रह रहे राजस्थान प्रान्त के 22 मजदूरों को प्रदेश सरकार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को राजस्थान भेज दिया गया। पड़रौना बस स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भोजन व पानी का बोतल देकर मजदूरों को रवाना किया गया।
पडरौना नगर के बस स्टेशन पर दुदही, खड्डा, फाजिलनगर, छितौनी से आए प्रवासियों को इकठ्ठा किया गया। परिसर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण करके बसों में बैठाया गया।
इस दौरान बस स्टेशन परिसर में पहुचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जयसवाल ने इन प्रवासियों के लिए संकल्प भोजनालय से भोजन का पैकेट व पानी का बोतल उपलब्ध कराया।
इस दौरान पडरौना नगर के ईओ एएन सिंह, एआरएम परिवहन बिन्दु प्रसाद, खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी और स्वास्थ्य विभाग के डॉ वेद प्रकाश तिवारी, संजय गुप्ता, श्याम साहा, सिद्धार्थ जायसवाल, अंकित पटेल आदि उपस्थित रहे।
0000