पांचवीं और आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
पटहेरवा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोगलपुर पर परिषदीय विद्यालयों की पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को शुरू हुआ। एबीआरसी ने शिक्षकों को मूल्यांकन से जुड़ी जानकारियां दी। एबीआरसी अखिलेश तिवारी ने बताया कि पांचवीं और आठवीं की कक्षाओं का मूल्यांकन पहली बार न्याय पंचायत और बीआरसी स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को मूूल्यांकन से जुड़े जरूरी निर्देश और जानकारी दी। इस दौरान प्रदीप शुक्ल, छोटेलाल गुप्ता, शशिकांत पांडेय, संतोष मणि त्रिपाठी, अभिनंदन, निजामुद्दीन, सत्यपाल शर्मा, मनोज राय शिक्षक मौजूद रहे।