फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होगा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन

Sun, 24 Jun 2018 11:35 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह खबर परेशान करने वाली है। क्योंकि इस रूट पर चलने वाली तीन स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अगले सप्ताह बंद हो जाएगा। क्योंकि इन तीनों एक्सप्रेस ट्रेनों की परिचालन अवधि इस माह के अंत में समाप्त हो रही है। यात्रियों ने इन ट्रेनों की समयावधि बढ़ाए जाने की मांग की है। हर साल गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होता है। इस साल पूर्वोत्तर रेलवे ने छह अप्रैल से पहली जुलाई के बीच 13 ट्रीप के लिए 05007 व 05008 रामनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, तीन अप्रैल से 27 जून के बीच 13 ट्रीप के लिए 05115 व 05116 छपरा-आनंद बिहार एक्सप्रेस और 05717 व 05718 जालंधर सिटी-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मंजूरी दी गई थी। इसके चलते उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, बिहार आदि राज्यों तक यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिली थी। यात्रियों का कहना है कि 2011 में इस रूट पर आमान परिवर्तन हुआ था। तभी से यह रूट विभागीय उपेक्षा का शिकार रहा है। यही कारण है कि छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को छोड़कर कोई दूसरी पूर्णकालिक एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलाई गई और इस रूट के यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों के भरोसे छोड़ दिया गया है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए आज भी परेशानी उठानी पड़ती है। जब यह तीनों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले सप्ताह बंद हो जाएगा, तो एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा पर ग्रहण लगेगा। इसे लेकर लोगों ने रेल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कोसना शुरू कर दिया है। जुलाई महीने से आने वाली इन दिक्कतों को लेकर व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, लव जायसवाल, राहुल सोनी, रमेश ब्याहुत, रामजी कसेरा, गणेश सोनी, अर्जुन गुप्ता, धर्मदेव साहू, विजय वर्मा, देवा श्रीवास्तव, इमरान अजमेरी ने यात्री हित में इन तीनों एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अवधि आगे बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें