फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कार्पियो में बरामद हुई 21 पेटी अंग्रेजी शराब, एक गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। बरवापट्टी थाने की पुलिस ने रविवार की रात 21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह शराब एक कार से बरामद हुई। कार सहित बरामद शराब की कीमत लगभग छह लाख रुपये है। पुलिस आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बरवापट्टी थाने की पुलिस ने जीरो बंधा के पास से एक स्कार्पियो से यह शराब बरामद की।
शराब के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम घनश्याम यादव पुत्र रमाकांत यादव है, जो देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के जोगिया गांव मूल का निवासी है। मौजूदा समय में गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार ग्राम में निवास करता है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें