फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर में 21 मानसिक रोगियों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कुल 312 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 21 को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श और इलाज के लिए दवा दी गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी है। लोगों को मानसिक रोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। दवा के साथ उनका नियमित ध्यान रखने की जरूरत है। यदि लोग संवेदनशील होकर मानसिक रोगी का सही समय से उपचार कराएं तो, वह पूरी तरह से स्वस्थ हो सकते हैं। इस दौरान मनोचिकित्सक डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. योगिता कुशवाहा, डॉ. यूएस नायक, डॉ. अराफात, डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. आरके कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें