जिले के 13 केंद्रों पर हुई पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में पंजीकृत थे कुल 6071 परीक्षार्थी
जिले में पहली बार आयोजित यह परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में पहली बार रविवार को हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच सम्पन्न हो गई। जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्र पर हुई इस परीक्षा में कुल 6071 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें प्रथम पाली में 1955 और दूसरी पाली में 2038 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो गई।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे सामान्य अध्ययन-एक और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक सामान्य अध्ययन-दो की परीक्षा हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत कुल 6071 परीक्षार्थियों में से 4116 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1955 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
इसी तरह दूसरी पाली में भी कुल 6071 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4033 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2038 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पूर्व प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षक, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
कोट
जिले में पहली बार हुई पीसीएस परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गई। किसी भी केंद्र पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस परीक्षा में प्रथम पाली के दौरान 1955 और द्वितीय परीक्षा में 2038 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।
- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर।