फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत निस्तारण में ढिलाई पर कटेगा वेतन
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन काटने की चेतावनी दी गई। डीएम ने कहा कि शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों को आईजीआरएस, सीएम हेल्प लाइन, समाधान दिवस आदि से संबंधित मामलों का निस्ताण तय समय में कर देना चाहिए। शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में पाया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस के मामले में खड्डा, पड़रौना, हाटा, कसया, तमकुहीराज, कप्तानगंज के पूर्ति निरीक्षक व डीएसओ आदि डिफाल्टर की श्रेणी में हैं। डीएम ने शिकायतों को निस्तारित करने की चेतावनी दी। इस दौरान एडीएम विंध्यवासिनी राय, पीडी संजय पांडेय, अर्थ एवं संख्याधिकारी चंद्रशेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें