फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास वाराणसी बना चैंपियन

Mon, 14 Jan 2019 01:03 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब पर छात्रावास वाराणसी ने कब्जा जमाया है। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल में छात्रावास वाराणसी ने इलाहाबाद र्स्पोटिंग एकेडमी को 2-0 से पराजित किया। छात्रावास वाराणसी की ओर से शिवम और इमरान ने गोल किए। समापन समारोह में प्राथमिक विद्यालय बरहुआ और जूड़ापुर पिपरौली ब्लॉक के विद्यार्थियों ने पीटी का मनमोहन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल और विधायक चौरीचौरा संगीता यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धमेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, मंत्री प्रेमनाथ शुक्ला, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, बीएन मिश्रा आदि रहे।

कबड्डी में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को दोहरा खिताब

कबड्डी के बालिका वर्ग के फाइनल में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने विजय लक्ष्मी क्लब को 38-17 से मात दी। बालक वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने एमपी इंटर कॉलेज को 43-17 अंक से पराजित कर दोहरा खिताब अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका वृंदावन शर्मा, शंभू पांडेय, विजय लक्ष्मी सिंह, अजय यादव, सीमा विश्वकर्मा, संध्या यादव, संजय सिंह, रमाशंकर, संजय शर्मा, विजय कुमार, प्रवीन कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें