फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 सितंबर को जयपुर में होगा राजपूतों का जमावड़ा

Fri, 22 Jun 2018 11:46 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। शुक्रवार को कुशीनगर स्थित एक निजी होटल में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार किए जाने और सम्मेलन कराने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मेजर हिमांशु सिंह ने कहा कि राजपूत करणी सेना का उद्देश्य जातिय वर्चस्व स्थापित नहीं करना है, बल्कि धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ राजपूत को उनके कर्तव्य पथ पर लाना है। ताकि समाज की समरसता बेहतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि संगठन को देश के पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य करते हुए सामाजिक संगठन के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि गंगा जल विरादरी नाम से एक संगठन बनाया गया है। इसके माध्यम से गंगा की स्वच्छता और संरक्षा के लिए एक मंच तैयार किया गया है। 23 सिंतबर को जयपुर के अमरूद वाला बाग में 10 लाख राजपूतों को एकत्रित करने का लक्ष्य लेकर संपर्क अभियान चल रहा है। वहीं 23 सिंतबर को अमरूद वाला बाग में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के मंच से न्याय संगत आरक्षण की मांग की जाएगी। इस मौके पर डॉ. उज्ज्वल सिंह, शिवेंद्र शाही, धीरज राव, केपी सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें