फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेटवर्क ध्वस्त, 20 हजार उपभोक्ता परेशान

Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क करीब एक माह से बंद पड़ा है। बिजली विभाग ने 36 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने पर टाॅवर की बिजली काट दी है। इसके बाद से कस्बा सहित आसपास के करीब बीस हजार उपभोक्ताओं का नेटवर्क फेल हो गया है। कभी-कभी दूसरे टाॅवर का नेटवर्क पकड़ने पर उपभोक्ता मोबाइल का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

सुकरौली कस्बे में निजी कंपनी एयरटेल, वोडाफोन, जिओ आदि का नेटवर्क सिस्टम एक ही टाॅवर पर लगा हुआ है। इसी से करीब एक किलोमीटर के दायरे में बीस हजार से उपभोक्ताओं को नेटवर्क मिलता है, लेकिन इस टाॅवर पर लगे विद्युत कनेक्शन का बिल काफी लंबे समय से बकाया है। इस बिजली निगम ने बिल बकाया होने का हवाला देकर करीब एक माह पहले टाॅवर की बिजली काट दी।
इस संबंध में एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि टाॅवर कंपनियों के जिम्मेदारों की ओर से बिजली का बिल समय से न जमा करने की वजह से विद्युत निगम ने कनेक्शन काट दिया है। विद्युत निगम का लगभग 35 लाख से अधिक का बकाया है। बिजली बिल के लिए बार बार नोटिस देने के बावजूद मोबाइल कंपनी ने जमा नहीं किया। विद्युत निगम ने बिजली बिल जमा न होने की सूचना तहसील को पत्र के माध्यम से दी थी। शिकायत काे संज्ञान लेकर राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। भुगतान होते ही बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें