संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिजली निगम की तरफ से बुधवार को कप्तानगंज कस्बे में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इसमें 30 बड़े बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। इसके अलावा शाम तक 1.12 हजार रुपये बकाया वसूला गया।
अधिशासी अभियंता हाटा प्रवीण कुमार चौबे एवं अवर अभियंता कप्तानगंज अरविंद त्रिगुणायत की अगुवाई में विद्युत निगम की टीम बिजली बकायेदारों के कनेक्शन की जांच की। उन्होंने बिजली के बकायेदरों से 1.12 लाख रुपये बकाया जमा कराया। इसके अलावा 30 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया।
इस दौरान तकनीकी सहायक विद्युत रामविलास खरवार, बलवंत राज, राजेंद्र विश्वकर्मा, करण खरवार, गौरव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।