फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर टूटने से 20 एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। क्षेत्र के मधुरिया रजवाहा की सफाई नहीं होने की वजह से शनिवार की सुबह नहर में पानी आते ही नहर का बांध टूट गया। इससे किसानों की 20 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारी टूटी नहर को बांधने में जुट गए।
विज्ञापन


मधुरिया रजवाहा से दो दर्जन से अधिक गांव के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। नहर की सफाई तो हुई लेकिन 20 किलोमीटर लंबी नहर में केवल पांच से छह किलोमीटर नहर की ही सफाई की गई। उसमें भी महज कोरमपूर्ति किया गया। इसका नतिजा यह हुआ कि शुक्रवार की रात नहर में पानी आते ही डिघवापट्टी गांव के सामने नहर का बांध टूट गया। इससे निकला नहर का पानी गांव के मैनेजर सिंह, टुन्नू सिंह, महेंद्र सिंह, जानकी सिंह, कमलेश सिंह, सचिन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अंबिका सिंह, बिट्टू त्रिपाठी आदि किसानों की लगभग 25 एकड़ गेंहू, सरसो, मटर आदि फसल डूब गई। सूचना पर पहुंचे जेई अमरेंद्र बर्नवाल श्रमिकों से नहर के बांध को बंधवाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें