फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नकली सोना गिरवी रखने पहुंचीं महिलाएं, दुकानदार ने पुलिस को सौंपा

Sun, 25 Jun 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाओं को नकली सोने के आभूषण गिरवी रखने का शक दुकानदार को हुआ। शोर सुनकर जुटे अन्य दुकानदारों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शनिवार को दिन के करीब तीन बजे पटहेरिया चौराहे पर आभूषण की एक दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उसमें से एक महिला ने दुकानदार को एक अंगूठी देते हुए दस हजार रुपये में गिरवी रखने को कहा। दुकानदार के सहयोगी ने कहा कि इतने में दस हजार नहीं मिलेगा। कुछ और रखना पड़ेगा। यह सुनकर दूसरी महिला ने एक ओम का लॉकेट देते हुए रुपये देने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसी दौरान दुकानदार विनय वर्मा की नजर पड़ी तो उसने सहयोगी को उन गहनों की जांच करने के लिए कह दिया। यह सुनकर दोनों महिलाएं गहने छोड़कर दुकान से बाहर निकलने लगीं। शक होने पर दुकानदार उन्हें रोकने के लिए पीछे चल दिया। इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। चौराहे पर भीड़ होने के चलते काफी लोग जुट गए और उन महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही इस दुकानदार के पास ऐसे ही छह हजार रुपये के नकली गहने गिरवी रख दिए गए थे। उसे लेकर दुकानदार चौकन्ना था। भीड़ में पहुंचे आभूषण दुकानदार हीरालाल ने बताया कि वर्ष भर पहले ऐसे ही दो महिलाएं 35 हजार रुपये के गहने गिरवी रखी थीं, जो जांच में नकली मिला। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई दशरथ ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें