फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलग-अलग मामलों में युवक और किशोरी ने की खुदकुशी

Thu, 04 May 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बागीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली डेजी की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, किशोरी ने गांव के बाहर बागीचे में पेड़ से फंदा लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले के दो अलग-अलग गांवों में एक युवक और एक किशोरी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई गांव का निवासी था और कुछ ही माह पहले जेल से सजा काटकर आया था। उसकी आत्महत्या प्रेम प्रसंग में बताई जा रही है। दूसरी ओर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघापट्टी में अपनी ननिहाल में आई एक किशोरी ने गांव के बाहर बागीचे में पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, किशोरी की आत्महत्या करने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई में मंगलवार की रात को एक युवक ने प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक कुछ माह पहले ही लड़की भगाने के मामले में जेल की सजा काट कर घर आया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अवधेश प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र विकास वर्ष 2018 में बगल गांव की ही एक नाबालिग लड़की को भगाकर घर लाया था और शादी कर ली थी। उस मामले में लड़की के चाचा ने नाबालिग को भगाने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने वर्ष 2019 में उसे दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। उसके जेल जाने के कुछ माह बाद ही उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के साथ उसके घर रह रही थी। दो वर्ष बाद वह भी बच्चे को उसके घर छोड़ किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई।
विकास जमानत पर फरवरी माह में ही घर आया था। बगल के गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसे मंगलवार को अपने घर लाया। जब यह बात युवती के परिजनों को पता चली तो उसने गांव के कुछ लोगों के साथ विकास के घर आकर झगड़ा किया। इसके बाद युवती को अपने साथ घर लेते गए।
बताया जा रहा है कि घटना से आहत होकर मंगलवार की रात्रि में विकास ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय विकास के पिता अवधेश तथा उसकी मां उमा देवी बिहार रिश्तेदारी में गए थे। बेटे की मौत की सूचना मिली तो सुबह घर आए। पिता अवधेश ने लड़की के परिजनों पर बेटे को मारने-पीटने का आरोप लगाया है।
नेबुआ नौरंगिया थाने के एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
उधर, मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार दूसरी ओर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघापट्टी की एक किशोरी ने बुधवार की दोपहर में गांव के बाहर बागीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बिहार के भितहा थाना क्षेत्र के मौनही गांव के नंदकिशोर की 15 वर्षीया पुत्री डेजी ननिहाल में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघापट्टी निवासी संजय पटेल के घर रहकर सिलाई सीखती थी। वह गांव में संचालित निजी विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार की दोपहर में बारिश हो रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर बागीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बारिश कम होने पर बागीचे की तरफ गए गांव के किसी व्यक्ति ने उसे देखकर शोर मचाया। लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के मामा बाहर रहते हैं। घर में केवल उसके बुजुर्ग नाना और मामी ही रहती हैं। घटना की वजह के बारे में किसी को जानकारी नही हैं। शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद उसका शव लेकर परिजन बिहार अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गए थे। लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन किशोरी का किसी से विवाद नहीं था। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। उसके पिता और नाना से बात की गई, लेकिन उन्होंने भी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। फिर भी उन लोगों से बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें