फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन घायल

Sun, 20 Aug 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में हुई दो पक्षों में मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में शुक्रवार की देर रात बाइक की चाबी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। शनिवार को सीएचसी विशुनपुरा पर इलाज कराया गया। शनिवार को थाने में दोनों पक्ष ने तहरीर दी है l इस मामले एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है l

इस मामले में चिरगोड़ा के कृपापट्टी निवासी धनंजय प्रसाद ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक दवा की दुकान पर गए थे। इसी बीच दो लोग आए और फिर वापस चले गए। कुछ देर बाद माघी कोठिलवा गांव के कुछ लोग आकर बाइक की चाबी मांगने लगे। उसके बारे में जानकारी नही होने की बात कहने पर आरोपी नाराज होकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आए दो लोगों को भी मारपीट घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। इसी प्रकार दूसरे पक्ष के माघी कोठिलवा के मुर्गहवा निवासी अनिल चौहान ने भी तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात को भैरोगंज चौराहे पर कुछ सामान लेने गया था। इसी बीच कुछ लोगों से हमारे बाइक की चाबी मंगवा ली, जब चाबी मांगने गया तो कुछ मददगार वहां पहुंच गए। चाबी मांगने पर धक्का-मुक्की एवं गाली देते हुए मारपीट की। इससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है l
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें