संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। क्षेत्र के पटहेरिया-पडरौना मार्ग स्थित सेंदुरिया गांव के पास शनिवार को दो बाइक चालकों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पटहेरवा गांव के हतवा टोला निवासी अरविंद कुमार (17) बाइक से तुर्कपट्टी की तरफ से जा रहे थे। वे अभी सेंदुरिया गांव के पास पहुंसे ही थे कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा निवासी असलम (35) की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुघर्टना में क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है।