फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑर्केस्ट्रा पार्टी के आवास पर दो गुटों पर चाकूबाजी

Tue, 23 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास ऑर्केस्ट्रा वालों में चाकूबाजी से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया पुलिस चौकी के पास सोमवार की देर रात एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी के आवास के सामने दो गुटों में चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकूबाजी की घटना से कुछ पल के लिए आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक सभी भाग गए। इस घटना से लोग काफी भयभीत हैं। बाजार में चल रहे ऑर्केस्ट्रा पार्टी के आवास पर देर रात तक लोगों का आना-जाना रहता है। इसे लेकर आए दिन मारपीट व बवाल होता है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात मधुरिया पुलिस चौकी के पास संचालित एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी के आवास के सामने दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। एक युवक की गर्दन पर दूसरे पक्ष के युवकों ने चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाहर चाकूबाजी की बात सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से निकल पड़े। इसी बीच सूचना पाकर चौकी की पुलिस भी आ गई। तब तक दोनों पक्ष भाग गए। लोगों का कहना है कि यहां पर आए दिन मारपीट व बवाल हो रहा है, लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें