फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए दो परीक्षार्थी

Sun, 23 Jul 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से पडरौना में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को पडरौना में हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल उत्तीर्ण दो परीक्षार्थी शामिल हुए।
देशभर में अमर उजाला की तरफ से कराई गई इस परीक्षा में उत्तीर्ण हाईस्कूल एवं इंटर के शीर्ष 50-50 परीक्षार्थियों को दस-दस हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के ऑल इंडिया टॉपर विद्यार्थी की पूरी पढ़ाई का खर्च अमर उजाला उठाएगा। पडरौना में यह परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हुई। इसमें समाचार पत्र वितरकों के दो बच्चे शिवम गुप्ता और शिवानी गुप्ता शामिल हुए। ये दोनों पडरौना के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें