फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की चपेट में आने से दो भाई घायल

Tue, 09 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के नौरंगिया तिराहे पर सोमवार की शाम एक वहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामकोला निवासी संदीप सैनी व अजित सैनी सोमवार को बाइक से खड्डा रिश्तेदारी में गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। अभी नौरंगिया तिराहे पर पहुंचे ही थे कि एक वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए। दोनों भाइयों को गंभीर चोट लगी है। चौराहे पर मौजूद लोगों ने उन्हेें कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां अजीत की हालत गंभीर बनी बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें