फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीसरे चरण की लाॅटरी में 198 आवेदन हुए निरस्त

Tue, 27 Jun 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। सीडीओ कार्यालय में सोमवार को निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तृतीय चरण की ऑनलाइन लाॅटरी हुई। इसमें 298 छात्र-छात्राओं को विद्यालय आंवटन किया गया, जबकि 198 आवेदन निरस्त किए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि यह लाॅटरी प्रकिया सीडीओ गुंजन द्विवेदी की मौजूदगी में हुई। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में कुल 566 ऑनलाइन आवेदन विभाग को प्राप्त हुए थे। जांच के दौरान इसमें से 368 आवेदन पत्र सही मिले, जबकि विभिन्न कारणों से 198 आवेदन निरस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुल सही मिले 368 आवेदन पत्रों में 298 छात्र-छात्राओं को विद्यालय का आवंटन कर दिया गया है। शेष 70 आवेदन पत्रों का विद्यालयों में सीट रिक्त नहीं होने या डुप्लीकेट आवेदन करने के कारण सीट अलाॅट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें